नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के बाद राज्य में संगठित अपराध में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के तीन महीनों के भीतर गैंगस्टरों से जुड़े हत्या के मामलों में 100 प्रतिशत कमी आई है, जबकि फायरिंग की घटनाएं 69 प्रतिशत तक घट गई हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में गैंगस्टर से जुड़ी चार हत्याएं दर्ज हुई थीं, जो मार्च तक शून्य हो गईं। इसी तरह, फायरिंग की घटनाएं जनवरी में 29 से घटकर 20 अप्रैल तक केवल 9 रह गईं। जबरन वसूली के मामलों में भी कमी देखी गई है, जो जनवरी के 110 मामलों से घटकर मार्च में 98 हो गए। पंजाब पुलिस ने बताया कि यह अभियान केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ों पर प्रहार करने में सफल रहा है। इस...