'गेट' में शानदार प्रदर्शन करने पर छात्रों को किया सम्मानित
हाजीपुर, जुलाई 6 -- बिदुपुर l संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली के मेधावी छात्रों पिंटू कुमार तथा अतुल कुमार का गेट 2026 में अच्छे प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। पिंटू कुमार के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी में प्रवेश लेने तथा अतुल कुमार को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी धनबाद में प्रवेश प्राप्त करने के उपलक्ष में प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अत्यंत गर्व हो रहा है कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 2020-2024 बैच के छात्रों पिंटू कुमार और अतुल कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर वैशाली का सिर गर्व से ऊंचा किया गया है। - अनिरुद्ध राजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.