नई दिल्ली, फरवरी 16 -- भारतीय टीम ने रविवार को पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में जगह बना ली है। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। टी20 विश्व कप में भारत की ये आठवीं जीत है। पाकिस्तान के ऑलआउट होने के बाद हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव के बीच इशारों में कुछ बात हुई और ऐसा लगा कि हार्दिक और सूर्यकुमार यादव कुलदीप के कैच छोड़ने से गुस्से में थे। हालांकि तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने मामले को संभाला और खिलाड़ियों को शांत कराया। इस दौरान कुलदीप यादव ने सूर्यकुमार के साथ हाथ मिलाया, जिससे सूर्यकुमार काफी हैरान नजर आए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर कुलदीप के साथ एक फनी वीडियो बनाकर फैंस को राहत की खबर दी है। सूर्यकुमार ने...