वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 'स्त्री शक्ति फोर्टनाइट' और 'गुलाबी वसंत' के साथ चैत्र के आगमन का उत्सव मनाया गया। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर और राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट खिलाड़ी रूबी सिंह रहीं। दोनों अतिथियों पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। महिला विकास प्रकोष्ठ की प्रो. प्रीति सिंह ने पंद्रह दिवसीय कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान ई-मैगजीन वामा के पांचवें अंक का लोकार्पण हुआ। गुलाबी वसंत आयोजन में प्रो. संजय वर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। डॉ. अमृत मिश्रा ने काशी की प्रसिद्ध मसाने की होली और शिवावत...