'गिर्दा' की पुण्यतिथि पर हल्द्वानी में होगा विशेष आयोजन
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- हल्द्वानी। गिरीश तिवाड़ी 'गिर्दा' की सोलहवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को क्रिएटिव उत्तराखंड एवं समय साक्ष्य, देहरादून की ओर से वन प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में एक दिवसीय विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गिर्दा के साथी देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, रानीखेत, रुद्रपुर आदि स्थानों से पहुंच रहे हैं। क्रिएटिव उत्तराखंड म्योर पहाड़ के अध्यक्ष दयाल पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षिका एवं समाजसेवी दीपा तिवारी द्वारा लिखित गिर्दा की पहली जीवनी 'बोल व्योपारी तब क्या होगा' का लोकार्पण किया जाएगा। 'गिर्दा के सपनों का उत्तराखंड' विषय पर उनके साथी राजीव लोचन शाह अपने विचार रखेंगे। यह भी पढ़ें- गिर्दा और प्रताप भैया की स्मृति में पोस्टर प्रदर्शनी लगेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.