'गाय पूजा के खिलाफ थे सावरकर, कुत्ते या गधे जितनी उपयोगी है'; पोते ने अदालत में सब बताया
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान पुणे की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में एक अहम गवाही हुई। विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकि सावरकर ने अदालत में स्वीकार किया कि उनके दादा हमेशा से गाय को सिर्फ एक 'उपयोगी' जानवर मानते थे और वे गाय की पूजा के सख्त खिलाफ थे। सात्यकि सावरकर वर्तमान में राहुल गांधी के खिलाफ दायर किए गए आपराधिक मानहानि केस में जिरह का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार जब सात्यकि से क्रॉस-एग्जामिनेशन कर रहे थे, तब उन्होंने सावरकर की लिखी किताब 'विज्ञान निष्ठ निबंध' (वैज्ञानिक तर्क पर आधारित निबंध) का जिक्र किया। सात्यकि ने अदालत में स्वीकार किया कि यह किताब सावरकर ने ही लिखी है और उन्होंने किताब के उन अंशों से भी सहमति जताई जिनमें गाय को देवी मानकर पूजने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.