मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घिरनी पोखर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित वेद प्रचार सप्ताह में रविवार को पंचकुंडीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं उपनयन-वेदारंभ संस्कार संपन्न हुआ। आचार्य प्रो. डॉ. व्यास नंदन शास्त्री वैदिक के नेतृत्व में नित्य प्रकाश, अमृत आर्य और आदित्य अनुराग को यज्ञोपवीत धारण कराकर गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई। नरेंद्र तपीले को भी यज्ञोपवीत देकर वैदिक धर्म में दीक्षित किया गया। इसके बाद विमल किशोर उप्पल की अध्यक्षता में गोरक्षा सम्मेलन हुआ। इसमें भारत सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।वक्ताओं ने कहा कि गोवंश की रक्षा से ही कृषि, अर्थव्यवस्था और धर्म की रक्षा संभव है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने गोकरुणानिधि के माध्यम से गौ के महत्व को बताया थ...