वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कचहरी में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई और मुकदमों की फाइलें उठाकर सुनवाई करने लगी। उसने कई बार हैमर पटकते हुए अधिवक्ताओं से गवाह और सबूत पेश करने कहा। इससे वहां मौजूद अधिवक्ता भौंचक रह गए। सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद महिला को कुसी से नीचे उतारा। इस दौरान महिला ने जमकर हंगामा किया। जिला जज शुक्रवार को अवकाश पर थे। सुबह लगभग 10 बजे शिवपुर की वंदना गुप्ता (50 वर्ष) अदालत में घुस गई और उनकी कुर्सी पर बैठ कर हैमर पटकने लगी। उसने वहां मौजूद वकीलों से कहा कि आज जिला जज मैं हूं, मुकदमों की सुनवाई शुरू की जाए। आप लोग गवाह और सबूत पेश करिए। फिर मुकदमों की फाइलें देखने गली। इससे वहां हड़कंप मच गया। वकीलों ने सुरक्षा कर्मचार...