'गलत नाम और अस्पष्ट जानकारी से भारत पर आरोप नहीं लगाए'
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में 'असान और उत्तरी भारत' के जिक्र पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने कहा कि गलत नाम और अस्पष्ट जानकारी के आधार पर किसी देश पर आरोप नहीं लगाए जा सकते। प्रवासियों के अधिकारों पर यूएन के एक विशेषज्ञ की रिपोर्ट में भारत से जुड़े संदर्भों को भारत ने अस्पष्ट और बिना सबूत के बताते हुए खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय में उप सचिव बरखा ताम्राकर ने प्रवासियों के मानवाधिकारों पर विशेष रिपोर्टर के साथ हुई संवाद बैठक में भारत का पक्ष रखा। ताम्राकर ने प्रवासियों के मानवाधिकारों पर विशेष रिपोर्टर गेहाद मादी की रिपोर्ट में भारत से जुड़े तथ्यों की गंभीर गलतियों की ओर ध्यान दिलाया। यह भी पढ़ें- दाऊद की डी-कंपनी को भारत स्थित बताने पर यूएन में जताई आपत्तियूएन रिपोर्ट में भारत से जुड़े संदर्भों पर आपत्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.