काशीपुर, अप्रैल 9 -- दीप पाठक, काशीपुर। गन्ना एवं चीनी उद्योग आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना नीति निर्धारण को लेकर सुझाव लिए। साथ ही गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। गुरुवार को गन्ना एवं चीनी उद्योग कार्यालय सभागार में आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने प्रदेश के सहायक गन्ना आयुक्तों एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गन्ना सर्वेक्षण कार्य के लिए टैबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि सर्वे कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। बैठक में बसंतकालीन गन्ना बुवाई कार्य की समीक्षा भी की गई। पौधशाला स्थापना की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन...