बेगुसराय, नवम्बर 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और दैनिक जीवन में गणितीय अवधारणाओं के व्यावहारिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'आर्यभट्ट गणित चुनौती' प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है और यह 18 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से 10वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहला चरण स्कूल स्तर पर होगा। इसके लिए सीबीएसई की ओर से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इसके आधार पर स्कूल विद्यार्थियों की परीक्षा लेंगे। दूसरे चरण में राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- 'गणित चुनौती' में भाग लेंगे आठवीं से 10वीं के विद्यार्थी इसमें पहले चरण में चयनित विद्यार्थी शामिल होंगे...