हल्द्वानी, सितम्बर 16 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड में गणपति महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की मूर्तियों के नदी-नालों और जलस्रोतों में विसर्जन की प्रथा बंद करने की मांग को लेकर मंगलवार को पहाड़ी आर्मी ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: 'गणपति विसर्जन को लेकर स्पष्ट नीति बनाई जाए' गणपति विसर्जन के विरुद्ध मांग संगठन ने उत्तराखंड की स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए गणपति विसर्जन को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट लोक संस्कृति, देवी-देवताओं की परंपराएं और धार्मिक मान्यताएं हैं।स्थानीय संस्कृति की रक्षा संगठन के अनुसार यहां देवी-देवताओं का आह्वान कर स्थापना करने की परं...