अहमदाबाद, अप्रैल 21 -- गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने देशविरोधी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों 'गजवा-ए-हिंद' अवधारणा के तहत भारत में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनके निशाने पर आरएसएस के कई राजनेता थे। जांच के दौरान टीम को आरोपियों के फोन पर आईएसआईएस और अन्य कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पाटन जिले के सिद्धपुर निवासी 22 वर्षीय इरफान कालेखान पठान और मुंबई के साकीनाका से पकड़े गए 21 वर्षीय खुर्शीद जाहिद अख्तर शेख के रूप में हुई है। एटीएस को पहले इरफान पठान के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- हवाला कांड में फंस सकते हैं बड़े नेता? AAP के लिए ...