-गंदगी और जलभराव से कई बीमार, मासूम की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चायल कस्बा के नईम मियां का पूरा मोहल्ला में गंदगी और जलभराव के बीच रह रहे लोगों की मुश्किलें अब जानलेवा साबित होने लगी हैं। बुधवार को दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत दो लोग बीमार हैं। परिजनों ने गंदगी और दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का आरोप लगाया है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।कस्बा निवासी कुलदीप पटेल ने बताया कि कस्बे में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। कई घरों के सामने जलभराव है, जहां कीड़े पनप रहे हैं और दुर्गंध फैल रही है। उनका आरोप है कि पेयजल आपूर्ति के दौरान नलों से भी दूषित पानी आ रहा है। कुलदीप के अनुसार उनकी पत्नी पूजा और तीन बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.