'गंगा जल पर टिका है भारत-बांग्लादेश का रिश्ता'; फरक्का को लेकर तारिक के मंत्री की गीदड़भभकी
नई दिल्ली, मई 17 -- भारत और बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी के बाद अब गंगा नदी के जल बंटवारे को लेकर हलचल और बयानबाजी तेज हो गई है। बांग्लादेश की सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शनिवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत के साथ ढाका के भविष्य के संबंधों का आधार गंगा जल साझाकरण संधि का नवीनीकरण होगा। बांग्लादेश ने भारत से मांग की है कि दोनों देश तुरंत एक नए समझौते के लिए बातचीत शुरू करें, जो बांग्लादेशी जनता की अपेक्षाओं और जरूरतों को पूरा करता हो। भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ष 1996 में तत्कालीन बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान 30 वर्षों के लिए गंगा जल संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह ऐतिहासिक समझौता दिसंबर 2026 में समाप्त होने जा रहा है। ढाका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BNP के महासचिव और ग्रामीण वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.