रिषिकेष, मार्च 9 -- आगामी कुंभ मेला 2027 को देखते हुए शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने अधिकारियों संग गंगा घाटों का निरीक्षण कर गंगा घाटों की मरम्मत, साफ सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के वेद निकेतन घाट, गंगा दर्शन घाट, लक्ष्मी नारायण घाट, साधु समाज घाट, वानप्रस्थ घाट, बॉम्बे घाट, किरमोला घाट सहित कुल 16 घाटों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों की मरम्मत एवं सुधार के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा घाटों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर पर्याप्त रेलिंग लगाएं तथा जलधारा के समीप चेन की व्यवस्था सुनिश्चित की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.