'खौफ के 32 साल...',बॉलीवुड में क्या फिर वापस आ रहा 90 के दशक का डर
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- अंडरवर्ल्ड की दुनिया को बॉलीवुड अक्सर सिल्वर स्क्रिन पर दिखाता आया है। 90 के दशक की कई फिल्मों में आपको अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़े लोगों की कहानियां भी दिख जाएंगी। उस दशक में सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी मायानगरी पर अंडरवर्ल्ड का दखल काफी हद तक था। गंदा है पर धंधा है, बॉलीवुड के इस कहानी की शुरुआत, हाजी मस्तान जैसे सरगना से शुरू हुई थी, जिसमें बाद में दाऊद इब्राहिम जैसे नाम जुड़ते गए। वहीं रविवार 18 अक्टूबर की घटी एक घटना ने एक बार फिर 90 के दशक के उस खौफनाक दौर की याद दिला दी है। रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के कार पर फायरिंग हुई। इस घटना ने बॉलीवुड की उन पुरानी घटनाओं की याद दिला दी, जब फिल्मी सितारों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जाती थी और उन्हें धमकियां दी जाती थीं। खासकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.