पटना, मार्च 19 -- स्वच्छ भारत मिशन अभियान को जन-जन के तक पहुंचाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम के तत्वाधान में वार्ड 48 के पार्षद व रंगकर्मी डॉ. इन्द्रदीप चंद्रवंशी के नेतृत्व में गुरुवार को एनआईटी घाट पर 'खेल मदारी' नाटक का मंचन किया गया। इमेज आर्ट सोसाइटी के कलाकारों ने सुब्रो भट्टाचार्य के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी। नाटक ने गंगा घाट पर मौजूद लोगों को न केवल मनोरंजन किया, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को कचड़ा प्रबंधन तथा स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। कलाकारों ने लोगों स्चच्छता को लेकर सामूहिक संकल्प भी दिलाया। मौके पर पार्षद सीमा वर्मा, बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी उमाकांत ठाकुर, समाज सेवी रमण कांत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.