अल्मोड़ा, मई 14 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में संचालित खेल गतिविधियों का निरीक्षण किया। कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। परिषद के अध्यक्ष ने खेल परिसरों का निरीक्षण कर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान हॉकी, फुटबॉल, योगा, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, किक्रेट, वालीबॉल, बास्केटबॉल, ताईक्वाण्डो व विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविरों का जायजा लिया। खिलाड़ियों से मुलाकात कर अनुशासन व निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल, सहायक प्रशिक्षक जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, विक्रम भण्डारी, निर्मला नैलवाल, लता साह, राजेश खोलिया, जीवन बोर...