कोडरमा, सितम्बर 16 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के तत्वावधान में आयोजित 'खेलो झारखंड 2026-27' के तहत बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मॉडल विद्यालय, पीएम श्री एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य 'खेलेंगे, पढ़ेंगे और बढ़ेंगे' के संदेश के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, बेहतर स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा खेल प्रतिभाओं को निखारना था। प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड ...