'खेत बचाओ अभियान' से जमीन के उर्वरा शक्ति बचाने पर जोर
रांची, अक्टूबर 22 -- रांची, हिब्यू। झारखंड में खेती योग्य जमीन की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल को कम करने व गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता के उद्देश्य से 22 अक्तूबर से 'खेत बचाओ अभियान' शुरू होगा। कृषि निदेशक बिद्यानंद शर्मा 'पंकज' ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में किसानों को मिट्टी के संरक्षण और खेती की बेहतर पद्धतियों के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 से 28 अक्तूबर के बीच राज्य व जिला स्तर पर कार्यक्रम कर अभियान की शुरुआत होगी। रांची में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीख पी करेंगे।
रासायनिक उर्वरकों का कम इस्तेमाल और प्राकृतिक खेती रासायनिक उर्वरकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.