'खूंटा' सिर्फ एक फिल्म नहीं, पहाड़ों की अपनी आवाज
देहरादून, सितम्बर 17 -- देहरादून। कुछ कहानियां केवल पर्दे पर दिखाई नहीं जाती, वे उस मिट्टी से निकलती हैं, जिसमें वे सदियों से सांस ले रही होती हैं। खूंटा ऐसी ही एक कहानी है। यह फिल्म शुक्रवार से देहरादून के सिनेमा हॉलों में प्रदर्शित की जा रही है। गुरुवार को इस सम्बंध में फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने प्रेसवार्ता कर फिल्म के विषय में जानकारी दी। फिल्म की निर्देशक और लेखिका अनुशी शर्मा, निर्माता मुकेश मोदी ने बताया कि उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र और टोंस नदी के आसपास के हिमालयी परिवेश में रची-बसी यह फिल्म केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई कहानी नहीं है। यह उस पहाड़, उस नदी, उस संस्कृति और उस आस्था को महसूस करने का प्रयास है, जिसे हम विकास की तेज़ रफ्तार में कहीं पीछे छोड़ते जा रहे हैं। फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में हुई है, जिसमें क्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.