'खुशी' देगी मर्ज की दवा, टीबी मरीजों के लिए आया अनोखा 'डिजिटल डॉक्टर'
फतेहपुर, जून 19 -- फतेहपुर। टीबी रोगियों की सहूलियत और इस बीमारी से जुड़ी हर सटीक जानकारी के लिए स्वास्थ्य महकमे ने एक बड़ी पहल की है। विभाग द्वारा 'टीबी मुक्त भारत' नाम से एक बेहद खास और आधुनिक ऐप लॉन्च किया गया है, जो मरीजों के लिए एक डिजिटल साथी की तरह काम करेगा। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित 'खुशी' चैटबॉट है, जो मरीजों के हर सवाल का जवाब पलक झपकते ही दे देगा। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन ने बताया कि अक्सर टीबी के मरीज समय पर दवा लेना भूल जाते हैं। यह एप मरीजों को दवा लेने का समय भी रिमाइंड कराएगा। इसके जरिए टीबी के निदान, इलाज और सावधानियों से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब मरीज इस एप के जरिए तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। यह एप स्वास्थ्य केंद्रों जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर का पता लगाने में मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.