नई दिल्ली, मई 16 -- बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विकी कौशल आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले विकी कौशल के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज 'छावा' एक्टर विकी कौशल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज यानी 16 मई को विकी अपने फैंस और परिवार के साथ अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर विकी कौशल के पिता श्याम कौशल ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में श्याम कौशल ने बेटे के लिए बेटे के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी है।विकी के जन्मदिन पर पिता ने शेयर की कैंडिड तस्वीर श्याम कौशल ने बेटे विकी कौशल के साथ इंस्टाग्राम पर एक कैंडिड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बाप-बेटे की जोड़ी मैचिंग ट्राउजर में एक साथ नजर आ रही ह...