अलीगढ़, फरवरी 2 -- बरला, संवाददाता। क्षेत्र के गांवों में पशुओं के बीमार होने की हिंदुस्तान समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद पशुपालन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को विभागीय टीम ने नगला खेरसा और मोकमपुर पहुँचकर बीमार पशुओं की गहन जाँच की। डॉ. सनी राघव (वी.ओ., एम.वी.यू.) ने बताया कि पशुओं में फैल रही यह बीमारी मुख्य रूप से 'फुट रॉट' है, जिसे ग्रामीण 'पका' के नाम से जानते हैं। इन विशेषज्ञों ने किया उपचार: डॉ. सनी राघव के साथ इस अभियान में पशुधन प्रसार अधिकारी प्रवीण कुमार, पैराफार्मासिस्ट संजय शर्मा, प्रेम प्रताप सिंह, सारे हसन, रेशमपाल और हरेंद्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने प्रत्येक पशुपालक के द्वार पर जाकर पशुओं की स्थिति जांची। विभागीय मुस्तैदी और त्वरित उपचार मिलने के बाद पूर्व प्रधान तूफान सिंह, दिनेश कुमार व...