नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- लीजेंडरी सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी खुशहाल जिंदगी के बारे में बात करते हुए इसका क्रेडिट अपने पति को दिया। सिंगर ने बताया कि उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय उनकी बिजी प्रोफेशनल जिंदगी और उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कभी सवाल नहीं करते हैं। श्रेया घोषाल ने बताया कि कैसे उनके पति घर के काम बहुत सहजता से संभाल लेते हैं और प्रोफेशनल बाध्यताओं के चलते उनकी परिवार में अनुपस्थिति को लेकर कभी सवाल नहीं उठाते। श्रेया ने कहा कि वह ऐसे जीवनसाथी को पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं।खुद बर्तन-सफाई करते हैं पति श्रेया घोषाल ने 'द मेल फेमिनिस्ट पॉडकास्ट' में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे वह और उनके पति घरेलू जिम्मेदारियों को मिल-जुलकर निभाते हैं। श्रेया ने बताया कि उनके पति शिलादित्य को अकेले ही सब कुछ सं...