'खुद को जीवित करने के लिए नवजात को पटका'
वाराणसी, जून 8 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। पहड़िया के अकथा में नवजात को जमीन पर पटकने के आरोपी को सारनाथ पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। वह रात भर पुलिस को बहकाता रहा। कहता रहा कि वह चार दिन पहले मर चुका है। भगवान उससे कह रहे थे कि नवजात की बलि दो, फिर जीवित हो जाओगे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विकास यादव पूरी रात इधर-उधर की बातें करता रहा। वह मानसिक रूप से परेशान था या फिर खुद को बचाने के प्रयास में इस तरह की बातें कर रहा था। आरोपी पर पूर्व में किसी तरह का आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। यह भी पढ़ें- बलि देनी थी मुझे....पड़ोसी ने एक महीने की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका नवजात को पटकने के मामले में हत्या के प्रयास में उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि वह बच्ची को पुचकारने के बहाने दादा पप्पू बनवासी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.