'खाद्य प्रसंस्करण से अर्जित करें अतिरिक्त आय'
सीतामढ़ी, मार्च 8 -- शिवहर। शनिवार को जिले के तरियानी प्रखंड के तरियानी छपरा में कृषि विज्ञान केन्द्र शिवहर व किसान ज्ञान-विज्ञान केंद्र एवं महिला कृषि उद्यमिता संसाधन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महिला किसान संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र शिवहर की प्रधान वैज्ञानिक डा.अनुराधा रंजन कुमारी ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृषि कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक होती है, लेकिन आय के स्तर पर वे अब भी पीछे हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने नियमित कृषि कार्यों के साथ-साथ छोटे स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियां शुरू कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को जैविक पोषण वाटिकाएं विकसित करने की सलाह दी, ताकि परिवार को पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके।महिला वैज्ञानिकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.