बदायूं, फरवरी 28 -- बिल्सी। फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में नगर में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सब्जी मंडी स्थित श्याम भवन में निशान पूजन और 56 भोग के साथ हुआ। विकास वार्ष्णेय बब्बू ने बाबा की आरती उतारी, जिसके बाद पदयात्रा कटरा बाजार, मुख्य बाजार और बंबा चौराहा होते हुए आगे बढ़ी। पूरी यात्रा के दौरान भक्तों ने अबीर-गुलाल की होली खेली और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह यात्रा देववाणी चौक और राइस मिल होते हुए उझानी रोड स्थित जजपुरा खाटू मंदिर पहुँचकर संपन्न हुई। इसी क्रम में श्री लखदातार सेवा समिति द्वारा भी पटवा कॉलोनी से निशान यात्रा निकाली गई। इस भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.