पटना, अगस्त 20 -- बिहार की राजनीति में अपने बयान और अपनी गतिविधियों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया है कि वो कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और उनकी दिल्ली से लेकर पटना में प्रदेश अध्यक्ष तक बात हो गई है। चार बार के विधायक गोपाल मंडल का टिकट नीतीश कुमार ने इस बार काट दिया था, क्योंकि उनकी वजह से पार्टी को बार-बार असहज सवालों का सामना करना पड़ा था। निर्दलीय लड़कर हार गए गोपाल मंडल का पूर्णिया के निर्दलीय लेकिन दिल से कांग्रेसी सांसद पप्पू यादव के साथ फोटो सामने आया है। पप्पू यादव ने भी उनके कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी की पुष्टि की है। पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आज ही कांग्रेस जॉइन करने वाले थे। मगर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ज...