'खनिज संशोधन कानून पर भाजपा फैला रही भ्रम', JMM का ऐलान; जल्द होगा उलगुलान
रांची, अगस्त 21 -- खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 (एमएमडीआर) के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने व्यापक आंदोलन का ऐलान किया है। गुरुवार को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में पार्टी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में एमएमडीआर संशोधन को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी जिला समितियों ने चरणबद्ध आंदोलन और जरूरत पड़ने पर नाकेबंदी का प्रस्ताव दिया। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली कूच करने का भी प्रस्ताव रखा गया। पार्टी इस पर जल्द निर्णय लेगी। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेता एमएमडीआर को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.