'क्षितिज-2.0' से कृषि व्यवसाय को मिलेगी गति
वाराणसी, जुलाई 2 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। राष्ट्रीय कृषि नवाचार निधि योजना के तहत भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने बुधवार को 'क्षितिज -2.0' का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य कृषि व्यवसाय उपक्रमों को गति देना है। इससे अगली पीढ़ी के कृषि प्रवर्तक सशक्त होंगे। निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इसमें फसल उत्पादन, कटाई के बाद प्रबंधन, प्रसंस्करण, संबद्ध कृषि उद्यमों और संपूर्ण मूल्य-आपूर्ति श्रृंखला में नवाचारी समाधानों को समर्थन दिया जाएगा। स्थानीय नवप्रवर्तकों, युवा उद्यमियों, छात्रों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप कार्यक्रमों को सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 21 जुलाई तक खुला रहेगा। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित नवप्रवर्तकों, उद्यमियों, छात्रों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और कृषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.