वाराणसी, सितम्बर 4 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। शहंशाहपुर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईआईवीआर) के 'क्षितिज-2.0' कार्यक्रम के तहत गुरुवार को 20 स्टार्टअप नवाचार प्रस्तुत किए गए। संस्थान की कृषि व्यवसाय इनक्यूबेशन इकाई के आयोजन में संकरित (हाइब्रिड) माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। बता दें कि कार्यक्रम के लिए पूरे देश से कुल 48 आवेदन मिले थे। विशेषज्ञ समितियों ने तकनीकी नवीनता, नवाचार तथा व्यावसायिक संभावनाओं के आधार पर 20 स्टार्टअप आवेदनों का चयन किया। आईसीएआर-आईआईवीआर के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि 'शितिज 2.0' कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि अपशिष्ट से संपदा, सटीक कृषि, फसलोत्तर प्रौद्योगिकी और मूल्य संवर्द्धन क्षेत्र में नवाचार से क...