'क्षितिजा' में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अवध प्रांत) लखनऊ पश्चिम इकाई की ओर से नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर में 'क्षितिजा: आँगन से अंतरिक्ष तक' युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, पंच परिवर्तन, भारतीय संस्कारों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. सीमा पांडेय ने छात्राओं को एआई डीपफेक, वॉइस क्लोनिंग, डिजिटल अरेस्ट और फेक जॉब जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि महिलाओं ने अपने संघर्ष और काबिलियत से समाज में सम्मानजनक स्थान बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.