'क्लीन स्वीप' से बचने के लिए भारत को खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, कप्तान अय्यर की प्रतिष्ठा दांव पर
साउथम्प्टन, जुलाई 10 -- ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ 'क्लीन स्वीप' से बचना है तो उसे शनिवार को साउथहैप्टन में होने वाले पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम की यात्रा आयरलैंड के बेलफास्ट के उमस भरे और हवादार मौसम से शुरू हुई। इसके बाद टीम ने उत्तरी इंग्लैंड के डरहम शहर में समय बिताया और अब वह दक्षिणी शहर साउथम्प्टन में पांच मैचों की श्रृंखला का आखिरी मैच खेलेगी। इस श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। ब्रिटेन के छह शहरों (बेलफास्ट सहित) में एक बात समान रही है, किस्मत का अय्यर का साथ नहीं देना। कप्तान बनने के बाद उन्हें अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। भारतीय टीम के 2006 में पहली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.