'क्लासिक प्योर' बोतलबंद पानी में मिले खतरनाक बैक्टीरिया, लाइसेंस निलंबित
बरेली, सितम्बर 10 -- चनेहटी में तैयार किए जा रहे 'क्लासिक प्योर' ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने मानव उपयोग के लिए असुरक्षित पाया है। जांच में पानी में कॉलिफॉर्म बैक्टीरिया के साथ यीस्ट और मोल्ड की मौजूदगी मिली। वहीं टीडीएस, मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। रिपोर्ट के बाद विभाग ने संबंधित बैच की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के साथ निर्माता फर्म का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके दीक्षित ने 24 जून को ग्राम चनेहटी स्थित भारत इंटरप्राइजेज से 'क्लासिक प्योर' ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना लिया था। लखनऊ स्थित राजकीय खाद्य विश्लेषक की 14 जुलाई की जांच रिपोर्ट में नमूने को अधोमानक और असुरक्षित घोषित किया गया। रिपोर्ट में पानी में टीडीएस, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.