रिषिकेष, मार्च 9 -- लक्ष्मणझूला पुलिस ने ऑपरेशन 'क्रैक डाउन' के तहत स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम को साधु वेश में एक संदिग्ध घूमता मिला। पूछताछ कर सत्यापन करने के दौरान पता चला कि वह 25 दिन पहले चंडीगढ़ क्षेत्र से लापता चल रहा है। बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी के मुताबिक बामुश्किल परिजनों से संपर्क साधा गया, जिसके बाद थाने पहुंचे परिजनों को उक्त व्यक्ति को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...