'क्या बोलती पब्लिक' अभियान का एजेंडा तय, 4 विषयों पर फोकस करेगी CJP
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- कॉकरोच जनता पार्टी ने दो दिन की नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक में देशव्यापी लिसनिंग टूर (क्या बोलती पब्लिक) का ऐलान किया था। इस अभियान का मकसद देश भर के युवाओं से सीधे जुड़कर उनकी उम्मीदों, चिंताओं और विचारों को समझना है। पार्टी युवाओं की भागीदारी वाला 'यूथ रिफॉर्म चार्टर' (युवा सुधार घोषणापत्र) तैयार करना चाहती है। शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि यह आंदोलन चुनावी वादे करने के बजाय लोगों की बात सुनने पर केंद्रित होगा। दास ने लिखा कि शिक्षा में सुधार और बेरोजगारी हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं। हम संस्थागत जवाबदेही के लिए भी लगातार दबाव बनाएंगे, क्योंकि लोकतंत्र तब काम नहीं कर सकता जब संस्थाएं अपने कामों के लिए जवाबदेह नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन संगठनों, आंदोलनों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.