'क्या ट्रंप के पास जाएं?' जम्मू कश्मीर को राज्य के दर्जे की मांग पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चौतरफा और तीखा हमला बोला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रस्तावित धरने पर भाजपा की आपत्तियों को लेकर उमर ने बेहद तंजिया लहजे में पूछा कि अगर अपने देश की राजधानी में हक मांगने की इजाजत नहीं है, तो क्या वे इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के पास जाएं? यह बयान उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस की 'चलो दिल्ली' रैली के दौरान दिया। पार्टी ने आगामी 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की मांग को लेकर एक बड़े शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है।'क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?' रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.