नई दिल्ली, मार्च 16 -- बांग्लादेश के हाथों पाकिस्तान की वनडे सीरीज में हार पर पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में क्रिकेट का लेवल तो ऐसा हो गया है कि नीदरलैंड की टीम भी सोच रही होगी कि इनके साथ उनकी सीरीज हो जाए ताकि उन्हें टेस्ट नेशन का दर्जा मिल जाए। अकमल सिर्फ यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अगर आप जीतोगे नहीं तो क्या आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है? दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर 'ट्रॉफी चोरी' के आरोप लगते हैं क्योंकि उन्होंने पिछले साल एशिया कप की विजेता भारतीय टीम को अब तक ट्रॉफी नहीं सौंपी है। वह एशियन क्रिकेट बोर्ड के भी प्रमुख हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट और पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने कहा,'पाकिस्तान के क्रिकेट का लेवल सोच ली...