पटना, अप्रैल 24 -- Anant Singh News: बिहार की राजनीति में जब भी शक्ति प्रदर्शन की बात आती है, तो सदन के भीतर के आंकड़ों से ज्यादा बाहर के बयानों की गूँज सुनाई देती है। ऐसा ही कुछ नजारा बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान देखने को मिला। मीडिया ने जब सवाल किया कि फ्लोर टेस्ट से पहले क्या तेजस्वी यादव कुछ करेंगे? तब बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपनी चिर-परिचित शैली में विपक्ष, खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर ऐसा तीखा हमला बोला, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है।विधानसभा की दहलीज पर तेजस्वी को खुला चैलेंज बहुमत साबित करने की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनंत सिंह जैसे ही विधानसभा के मुख्य द्वार पर पहुँचे, मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया। फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव क्या कुछ करेंगे? जब उनसे सवाल पूछा ...