'कौड़ी के भाव नहीं देंगे जमीन' किसानों ने आवास विकास परिषद को चेताया
मऊ, मई 15 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज क्षेत्र के शहरोज और रेवड़ीडीह इलाके में प्रस्तावित आवास विकास परिषद की आवासीय कॉलोनी को लेकर किसानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे की दर स्पष्ट नहीं होने से किसानों में भारी नाराजगी है। गुरुवार की शाम विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और किसानों के बीच हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। लगातार दूसरे दिन बातचीत विफल होने से मामला और गरमा गया है। किसानों ने मुआवजे को लेकर चल रहे असमंजस पर कड़ा रोष जताते हुए उचित दर तय करने की मांग उठाई। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपनी जमीन 'कौड़ी के भाव' पर नहीं देंगे। किसानों का कहना था कि जब तक सरकार और परिषद उचित मुआवजे की स्पष्ट घोषणा नहीं करती, तब तक वे भूमि अधिग्रहण का विरोध जारी रखेंगे। बैठक में किसान अरविन्द, दिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.