कौशाम्बी, दिसम्बर 20 -- कौशाम्बी,संवाददाता कौशाम्बी निवासी हिंदी कवि शाहरुख सिद्दीकी का शेर तमाम मंचों के बाद बुधवार को देश के सर्वोच्च सदन में भी गूंजा। संसद में बिल का नाम बदलने पर की जा रही चर्चा के दौरान युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने उनका शेर पढ़कर सरकार को घेरने का प्रयास किया। सांसद का संबोधन इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ तो जनपदवासियों ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया। संसद में बिल का नाम बदलने को लेकर बुधवार को चर्चा की जा रही थी। अपना पक्ष रखने का मौका कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज को मिला तो उन्होंने सरकार को घेरने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इसके लिए सांसद ने जिले के निवासी मशहूर हिंदी कवि शाहरूख का शेर भी पढ़ा। उन्होंने कवि का शेर पढ़ा तो समूचे सदन का ध्यान उनकी ओर आकृष्ट हो गया। वहीं, सांसद का संबोधन सोशल मीडिया में प्रसारित हु...