लखनऊ, अगस्त 16 -- अब 'कौशल संपर्क' से सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी युवाओं की बात लखनऊ। विशेष संवाददाता

कौशल संपर्क क्यूआर कोड की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी कौशल विकास मिशन ने 'कौशल संपर्क' नाम से क्यूआर कोड की शुरुआत की है। इसका मकसद कौशल विकास के कार्यक्रमों, ट्रेनिंग प्रोग्राम तथा अन्य सुविधाओं पर युवाओं की राय जानना है।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता की निगरानी मिशन निदेशक पुलकित खरे के मुताबिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाने तथा युवाओं को अपने मन की बात रखने का आसान माध्यम कौशल संपर्क क्यूआर कोड बनेगा। ट्रेनिंग सेंटर पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर युवा बता सकेंगे कि ट्रेनिंग कैसी चल रही है। उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या बेहतर किया जा सकता है। इसके साथ ही वे अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इससे मिले फीडबैक सीधे मिश तक पहुंचेंगा, जि...