'कोहॉर्ट-5' में 50 स्टार्टअप्स को देंगे लाखों का अनुदान
प्रयागराज, मई 15 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन (आईआईएचएमएफ) ने स्टार्टअप इन्क्यूबेशन कार्यक्रम 'कोहॉर्ट-5' का शुभारंभ करते हुए नवाचार आधारित स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, युवा उद्यमियों और तकनीकी नवप्रवर्तकों से 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। फाउंडेशन के निदेशक प्रो. आरपी तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से समर्थित निधि इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेटर (आई-टीबीआई) योजना के तहत संचालित किया जा रहा है। 'कोहॉर्ट-5' के माध्यम से लगभग 50 नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेट एवं पोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. राम कुमार मिश्रा ने बताया कि फाउंडेशन में स्टार्टअप्स के लिए अत्याधुनिक इन्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.