रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊधमसिंहनगर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष थाना दिवस 'कोशिश-एक नई आशा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की शिकायतों को सुना गया और कई का मौके पर ही समाधान किया गया। यह कार्यक्रम आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी थानों और चौकियों में आयोजित हुआ। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। साथ ही घरेलू उत्पीड़न, महिला अपराध और साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि थाना दिवस के दौरान ऐच्छिक ब्यूरो और महिला हेल्पलाइन में लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्...