'कोयला चोरी से झारखंड की बदनामी, मांगी गई तथ्यामक रिपोर्ट'
धनबाद, अगस्त 29 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के तीन सांसद महुआ माजी, सरफराज अहमद एवं विजय हांसदा धनबाद पहुंचे। पुलिस-प्रशासन एवं कोल कंपनियों के अधिकारियों के साथ कोयला चोरी की समीक्षा की। अंदरखाने कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वैसे बैठक के बाद सांसद महुआ माजी बोलीं कि कोयला चोरी से झारखंड की राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसको लेकर गंभीर हैं। कहां, क्या गड़बड़ी है, इसको लेकर चर्चा की। कोयला कंपनियों से विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई। उक्त रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार आवश्यक निर्णय लेगी। बैठक में हुई बातों पर महुआ माजी बोलीं कि कोयला कंपनी वाले पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हैं। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कोयला कंपनियों कुछ गड़बड़ी है। इसलिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.