नई दिल्ली, जून 27 -- मसान और होमबाउंड जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर नीरज घायवान ने भारत के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक पंचायत पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई है कि सीरीज में दिखाए गए सभी लीड किरदार अपर कास्ट के थे। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में सिर्फ अपर कास्ट के लोग नहीं होते हैं।शो की किस बात पर नीरज ने उठाया सवाल? नीरज घायवान ने कहा कि सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो पंचायत को लोग गांव की सबसे असली तस्वीर मानते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। आप एक पूरा गांव ऐसा नहीं बना सकते जिसमें सिर्फ अपर कास्ट के लोग ही रहते हैं। यह भी पढ़ें- ऑस्कर्स 2026 की रेस से बाहर हुई होमबाउंड, अब इन पांच फिल्मों के बीच मुकाबलाक्या बोले नीरज घायवान? युवा से बातचीत करते हुए नीरज घायवान ने कहा, "TVF को ही ले लीजिए, और वो बहुत ...