नई दिल्ली, अगस्त 20 -- शर्मिला टैगोर ने हाल ही में वंदे मातरम के दो से ज्यादा छंद गाने को लेकर छिड़े विवाद पर अपनी राय सामने रखी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के दो छंद ही अच्छे हैं। बाकी के छंद उन लोगों के लिए कहने मुश्किल हैं जो लोग केवल एक ही भगवान में मानते हैं। अब कंगना रनौत ने उनके इस बयान पर नाराजगी जताई है। कंगना ने कहा कि अगर कोई धर्म ऐसे है जो एक भगवान में मानता है तो ये एक सेलेक्टिव मुद्दा है, कलेक्टिव नहीं।शर्मिला टैगोर के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर का वो वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वंदे मातरम के बारे में अपनी राय रख रही हैं। इस वीडियो के साथ कंगना ने कैप्शन लिखा- मैं सरहाना करती हूं कि शर्मिला जी ने वंदे मातरम को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है, लेकिन मैं हैरान हूं कि एक आर्टिस्ट के तौर पर कला/कविता प...