नई दिल्ली, अगस्त 24 -- जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में बड़े जुटान का ऐलान कर दिया है। सीजेपी ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने की घोषणा करते हुए आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। पार्टी ने कहा कि सरकार के वादों के बाद ही युवाओं ने सद्भावना दिखाते हुए अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया था। 5 सितंबर को होने वाला यह शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा। सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास के मुताबिक इस मार्च का नेतृत्व NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों के परिवार करेंगे। इसमें देश भर से...